Rope Hero एक एक्शन गेम है, जिसमें आप एक विचित्र से सुपरहीरो को नियंत्रित करते हैं, जो देखने में काफी हद तक स्पाइडरमैन एवं डेडपूल का जोड़ प्रतीत होता है। इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे खेलते हुए समूचे 3D सिटी में पूरी स्वतंत्रता के साथ विचरण कर सकते हैं और यह सिटी भवनों, वाहनों एवं दुश्मनों से पूरी तरह से भरा हुआ होगा।
इस एकल सुपरहीरो में कई मज़ेदार क्षमताएँ हैं; यह भवनों के बीच रस्सियाँ फेंक सकता है, और किसी भी उर्ध्व सतह पर चढ़ सकता है। इस प्रकार आप शहर के किसी भी भवन की छत तक पहुँच सकते हैं।
इसकी अन्य क्षमताओं के बल पर आप अलग-अलग प्रकार के हमले कर सकते हैं, और विभिन्न अग्नि आयुधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पूरे शहर में कारें एवं बाइक भी चला सकते हैं, हालाँकि इसकी भौतिकी उतनी अच्छी नहीं होती है।
Rope Hero के प्रत्येक अभियान में आपको कुछ खास गतिविधियाँ करनी होती हैं, लेकिन मूलतः आप वही करते हैं जो आपके दिमाग में आता है। इसके अलावा, दुश्मनों को पराजित कर अपना स्तर बढ़ा सकते हैं, और अपने चरित्र की क्षमता में सुधार कर सकते हैं।
Rope Hero दरअसल 3D में तैयार किया गया एक एक्शन गेम है; इसमें हैरान कर देनेवाला ग्राफ़िक्स या बेहतरीन स्टोरीलाइन तो नहीं है, लेकिन यह आपको जितनी आज़ादी देता है वह सचमुच काफी आनंददायक है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Rope Hero के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी